वैकेंसी फार अ गर्लफ्रेंड
मुझे पूरा यकीन है , विश्वास है कि आप शीर्षक पढकर मुस्कुराने लगे होंगे,मुस्काराने क्या बल्कि हंँस रहे होंगे,और आश्चर्य करते हुए सोच रहे होंगे
कि कैसा मजेदार शीर्षक है " वैकेंसी फार अ गर्लफ्रेंड"।
हो भी क्यों न,
पर आज की मांग यही है बायफ्रेंड ,गर्लफ्रेंड।
सच्चाई यही है की आज के यूवाओ की दो ही अभिलाषाए हैं एक अच्छी नौकरी और दूसरी अच्छी छोकरी और केवल लडको की ऐसी ख्वाहिश है तो ऐसा नहीं है लडकियां कम नहीं है उनकी भी ऐसी ही ख्वाहिश है अच्छी नौकरी और अच्छा छोकरा ।
पर लडकियों पर उतना प्रेसर नहीं होता जितना लडको पर होता है क्योंकि लडकियो को पता होता है नौकरी न भी होगी तब भी लडका तो अच्छा मिल ही जायेगा।
आपमें से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिनके गर्लफ्रेंड ,बायफ्रेंड होंगे और बहुत से ऐसे भी होंगे जिनके गर्लफ्रेंड,बायफ्रेंड न होंगे और जिनके न होंगे तो वे इस कोशिश में होंगे कि उनके भी हो जाए।
पर एक बात और है ठीक वैसे ही की "शादी का लड्डू जो खाय वह भी पछताय जो न खाय वह भी पछताय " ठीक यही बात गर्लफ्रेंड,बायफ्रेंड पर भी लागू होती है ।
मुझे याद है जब मै इंटर में था तब उस वक्त इंग्लिश में "पेन पाल " नाम शीर्षक की एक स्टोरी पढी थी। उस स्टोरी में कहानी के अनुसार पत्र मित्र बनाने का फैशन सा था बहुत क्रेज था उस वक्त ,हर कोई पत्र मित्र बनाना चाह रहा था विदेशों में और लेखक स्वयं भी पढाई करते वक्त इस पेन पाल (पत्र मित्र) नामक रोग से ग्रस्त हो गया था कितने जतन के बाद वह पत्र मित्र बना पाया था और ठीक वैसे ही आज गर्लफ्रेंड बायफ्रेंड का है।
पर मैं यहाँ बात कर रहा हूँ "वैकेंसी फार अ गर्लफ्रेंड" की।
ये बात अभी थोडे ही दिनो की है जब मै बनारस(वाराणसी )गया हुआ था वहीं मै एक रेस्टोरेंट में अपने मित्र शेखर का इंतज़ार कर रहा था तभी मैने ठीक अपने पीछे बैठे दो युवको की बातो पर मेरा ध्यान केन्द्रित हो गया दोनो बाते ही ऐसी कर रहे थे गर्लफ्रेंड बायफ्रेंड की तो ऐसे में किसे आनन्द न आयेगा सुनने में । मेरी काफी खत्म हो गई थी और मेरा मित्र अभी तक नहीं आया था उन युवकों की बातों में मुझे इतना आनंद आ रहा था कि मुझे ऐसा लगने लगा था की मै गर्लफ्रेंड और मेरा मित्र मेरा बायफ्रेंड जिसका मै काफी देर से ,बेसब्री से इंतजार कर रहा था और उसकी पता न थी ।
मैने एक कप काफी का आर्डर और दिया और उन दोनो युवको की बाते बहुत ही इंट्रेस लेकर सुनने लगा। तभी
पहला युवक : रोहित ,सुना है तेरी भी कई गर्लफ्रेंड हैं शेखर ,पंकज शैलेन्द्र की तरह।
रोहित: हां ।
पहला युवक: क्या बात है गुरु ।
और एक मैं हूँ जिसके एक भी गर्लफ्रेंड नहीं ।
साला इतनी अच्छी जाब है एक अच्छी सैलरी है इसके बाद भी ।
अबे तूने कैसे इतनी पटा रखी हैं कुछ मुझे भी आइडिया वाइडिया दे यार।
रोहित: अबे रौनक , तू भले ही अब फार्मासिस्ट हो लेकिन तेरी अब भी फटती है किसी लडकी की आंखों में आंखें डालकर देखने से, बात करने में ,ऐसे में थोडे कुछ होता है।
रौनक:नहीं यार ऐसी बात नहीं है बस मुझे इस तरह देखना अच्छा नहीं लगता।
रोहित: बेटा, तब फिर तेरे बस की नहीं है । छोड़ तू लडकी वडकी का चक्कर और एक सुंदर सी भाभी ला ,शादी कर ले ।
नहीं ऐसा कर, अखबार में इसतिहार दे दे कि एक गर्लफ्रेंड चाहिए ...हा हा हा हा ....
रौनक: थैंक्स यार
तूने बडी अच्छी तरकीब बतायी और जैसा तू जानता है मुझे कुछ हटकर करना अच्छा लगता है अब देख कल के ही अखबार में इस्तिहार देता हूँ।
रोहित: अबे भाई मै मजाक कर रहा था ,पागल हो गया है क्या? ऐसा करेगा तो लोग भी पागल समझेंगे तुझे ।
और बेटा फिर गर्लफ्रेंड तो दूर तेरी शादी भी न होगी और बेटा तुम्हारी शादी न हुई तो मै भाभी किसे कहूंगा बे ,अपना नहीं तो हमारी कुछ परवाह करो बे।और लोग तो न जाने क्या क्या समझेंगे?
रौनक: अरे यार इसकी परवाह कौन करता है कि क्या होगा,लोग क्या कहेंगे?
लेखक अमित का कहना है " की लोग आगे इसलिए नहीं बढ पाते क्योकि हम यही सोच कर रुक जाते हैं की लोग क्या कहेंगे।"
अब तो मैने सोच लिया जो होगा देखा जायेगा। अब सुन क्या होगा इस्तिहार में।
रोहित: तो तू नहीं मानेगा । रोहन: नहीं ।रोहित : अच्छा तो ठीक है फिर सुना ।
रौनक:मै रोनक जायसवाल, उम्र -पच्चीस वर्ष ,ग्रेजुएट,फार्मा कम्पनी में फील्ड मैनेजर,निवास- 'मेरा शहर' , रंग-गोरा ,कद-पांच फुट छ इंच ।
को एक सुशील,सुन्दर,होशियार ,दिल की मासूम भोली अच्छी,पढी लिखी,लम्बे बालो वाली बडी बडी आंखो वाली , फैशनेबुल ,श्रंगार आदि का शौक रखने वाली मिलनसार ,बातो से दिल जीत लेने वाली आदि गुणो वाली एक गर्लफ्रेंड की जरुरत है।
ऊपर बताई गई विशेषता रखने वाली लडकी को वरीयता दी जायेगी तथा ऐसी कुछ
विशेताए न रखने वाली सुंदर गोरी इच्छुक लडकियां भी सम्पर्क कर सकती हैं।
मुझसे सम्पर्क करने का नम्बर 999....05 है तथा इंटरव्यू का दिनांक xx/xx/XXXX दिन शुक्रवार है।
पता- मेरा शहर ,स्ट्रीट नम्बर - फोर ,मकान - रौनक विला ,है।
अत: गर्लफ्रेंड बनने की इच्छुक लडकियां अपने बायोडाटा के साथ हमारे पते पर आकर इंटरव्यू दे सकती हैं तथा अधिक जानकारी के लिए हमें फोन पर सम्पर्क कर सकती हैं।
जिसे वेतन स्वरूप में मेरे साथ घूमने फिरने साथ में फिल्में देखने, महंगे सस्ते रेस्टोरेंट में मेरे साथ चलने और खाने पीने तथा कभी कभी लांग ड्राइव पे जाने का अवसर मिलेगा,वहीं मेरे साथ शापिंग माल में घूमने तथा खरीददारी का भी सुनहरा अवसर रहेगा।
फोन पर घंटो घंटों बतियाने का आनंद प्राप्त होगा तो व्हाटसप पर चैटिंग का,कभी कभी झगडने ,रूठने,मनाने का भी अवसर की प्राप्ति होगी जो शायद ही किसी और के साथ मिल पाये।अत:
गर्लफ्रेंड बनने की इच्छुक लडकियां शीघ्र अति शीघ्र सम्पर्क करें।
अतिशीघ्र सम्पर्क करने वाली लडकियों को पहले आओ पहले पाओ के तहत वरीयता क्रम की सूची में सबसे ऊपर रखा जायेगा और फिर इंटरव्यू होने के बाद ये बात स्पष्ट की जायेगी की सभी प्रतिभागियों में कौन गर्लफ्रेंड बनने के योग्य है और किसे गर्लफ्रेंड का ताज पहनाया जायेगा।
एक खास बात इंटरव्यू में आये किसी भी प्रतिभागी को निराश नहीं किया जायेगा उन्हें अपना कीमती समय देने और मुझे मेरी पसंद की गर्लफ्रेंड मिलने की खुशी में एक एक उपहार स्वरूप गिफ्टहैंपर भेट किया जायेगा।
अत: अतिशीघ्र सम्पर्क करें।...✍
लेखक- अमित साहू

😀😀🤣🤣 nice story bhai
ReplyDeleteThe Casino Directory | JtmHub
ReplyDeleteThe Casino Directory is 출장마사지 a complete directory 출장샵 for kadangpintar casino and sportsbook operators 토토 사이트 모음 in Ireland and Portugal. Jtm's comprehensive directory provides you with more งานออนไลน์ than 150