व्हाटसप,फेसबुक पर भारी एक प्रेम पत्र (भाग-2 व्हाटसप फेसबुक पर भारी एक प्रेम पत्र के पहले भाग में आपने पढा कि सिध्दू ने अपने प्रेम को अपना बनाने के लिए आधुनिक तरीकों से दूर प्रेम पत्र लिखता है और उसे जिस नाम वह बुलाता है उसका भी कारण बताता है और आशा करता है कि कर्णिका जिसे वह अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता है,वह उसे भी पत्र लिखेगी और जब वह पत्र नहीं लिखती कोई जवाब नहीं आता तब वह दूसरा खत लिखता है । पढे आगे कि कहानी भाग- 2 में, सिध्दू: हाय कर्णिका। आशा करता हूँ ,तुम अच्छी होगी, खुश होगी..... मेरे बगैर। कोई बात नहीं कर्णिका जो तुमने मेरे पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। पर एक प्रश्न उठ रहा है मन में कि तुमने आखिर कोई जवाब क्यों नही दिया?ु क्या वजह हुई? और एक मै ठहरा, जो पगलो की तरह या यूं कहूँ "करण अर्जुन" फिल्म में जिस तरह करण अर्जुन की माँ इंतज़ार करती है करण अर्जुन के आने का, कुछ उसी तरह मै इंतजार करता रहा तुम्हारे जवाब का । कि तुम्हारा पत्र आयेगा आयेगा पर नहीं आया। पर तुम क्या जानो कि कितनी हिम्मत जुटा पाने के बाद आज पुनः तुम्हें...